फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway administration announced schedule many pooja special trains

चार पूजा स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों की राह होगी आसान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 15 Oct 2020 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Oct 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
railway administration announced schedule many pooja special trains
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

रेलवे प्रशासन ने त्योहारों में चलाने वाली चार पूजा स्पेशल ट्रेनों का कार्यक्रम (शेड्यूल) घोषित कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन 22 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। सिर्फ रिजर्व या आरएसी टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन

 
गोरखपुर जम्मूतवी पूजा स्पेशल 26 से: प्रत्येक सोमवार को चलेगी
02587 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 26 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से दोपहर 2.20 बजे चलकर जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 31 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को जम्मूतवी से 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर रात 8.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


भागलपुर-जम्मूतवी पूजा स्पेशल 29 से: प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी
05097 भागलपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 29 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को भागलपुर से चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2.00 बजे छूटकर तीसरे दिन 1.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में 05098 जम्मूतवी-भागलपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल तीन नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को जम्मूतवी से रात 10.45 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से रात 8.55 बजे छूटकर तीसरे दिन भागलपुर सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शालीमार पूजा स्पेशल 27 से: प्रत्येक मंगलवार चलेगी

05021 शालीमार-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शालीमार से रात 8.20 बजे चलकर गोरखपुर शाम 4.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05022 गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक पूजा स्पेशल 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से दोपहर 1.40 बजे चलकर दूसरे दिन शालीमार सुबह 10.05 बजे पहुंचेगी।
 
गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल 22 से: प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी
05029 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक पूजा स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से शाम 5.25 बजे चलकर तीसरे दिन पुणे भोर में 3.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05030 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से सुबह 11.15 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर रात 8.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed