{"_id":"61da6e2d7a91793148366ee1","slug":"rail-passengers-will-now-have-to-pay-category-wise-station-development-charges-in-addition-to-fixed-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अब रेल किराए में जुड़ेगा स्टेशन डेवलपमेंट चार्ज, जानिए कितना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: अब रेल किराए में जुड़ेगा स्टेशन डेवलपमेंट चार्ज, जानिए कितना होगा शुल्क
Sun, 09 Jan 2022 10:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:40 AM IST
सार
स्लीपर के यात्रियों से 25 और एसी कोच के यात्रियों से 50 रुपये वसूला चार्ज जाएगा। इसके अलावा जीएसटी भी लगेगा। जल्द ही बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेल यात्रियों को अब निर्धारित किराए के अलावा श्रेणीवार 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक अतिरिक्त स्टेशन डेवलेपमेंट चार्ज देना होगा। यह चार्ज टिकट की बुकिंग के दौरान ही अदा करना होगा। इसके अलावा जीएसटी भी लगेगा। जल्द ही बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने स्टेशन डेवलपमेंट फंड के तहत किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनरल श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 रुपये, स्लीपर में 25 तो वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों को 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
जिन स्टेशनों का विकास हो रहा है या हो चुका है, उन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोनों तरफ से शुल्क का डेढ़ गुना देना होगा। दो स्टेशनों में से एक का विकास नहीं हुआ तो एक तरफ का शुल्क लगेगा। खास बात यह है कि शुल्क ट्रेनों की श्रेणी के आधार पर लगेगा। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
किसी भी श्रेणी में किसी भी यात्री को शुल्क में कोई रियायत नहीं मिलेगी। किराया वापस होने पर पूरा शुल्क वापस हो जाएगा। फिलहाल बोर्ड ने श्रेणीवार शुल्क निर्धारित करने के बाद सभी जोनल महाप्रबंधकों को स्टेशनों की सूची तैयार करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है।