{"_id":"60a89b418ebc3e64711b05bc","slug":"rail-and-road-passengers-will-show-corona-negative-report-on-maharashtra-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: महाराष्ट्र जाने वालों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी, सीमा पर दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: महाराष्ट्र जाने वालों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी, सीमा पर दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट
Sat, 22 May 2021 11:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 May 2021 11:18 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यह व्यवस्था कोरोना महामारी की रोकथाम के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी निर्देश के आधार पर की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारें कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करती हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में महराष्ट्र सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि रेलयात्रियों को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से 48 घंटे पूर्व तक की कोविड-19 निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आनी होगी।
रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://contents.irctc.co.in/en/stateWiseAdvisory.html पर विभिन्न राज्यों की ओर से जारी की गई गाइडलाइन और दिशा निर्देश उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि सफर शुरू करने से पहले, यात्रा के दौरान और यात्रा समाप्ति के बाद भी कोविड 19 नियमों का पालन करें।
रेलवे ने छह ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने छह ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों की रेक संरचना और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। 09035 मुंबई सेंट्रल-मंडुवाडीह सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 मई को और 09036 मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 28 मई को एक फेरे के लिए बढ़ाया गया है।

Trending Videos
दो जोड़ी ट्रेनें अगली सूचना तक निरस्त
09193 मुंबई सेंट्रल-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 24 एवं 27 मई को और 09194 गोरखपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 एवं 29 मई को दो फेरों के लिए बढ़ाया गया है । 09133 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 26 मई को और 09134 गाजीपुर सिटी-वलसाड सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 28 मई को एक फेरे के लिए बढ़ाया गया है। ब्यूरो
गोरखपुर। यात्रियों की पर्याप्त संख्या न होने और परिचालनिक कारणों से रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों को निरस्त किया है। 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 24 मई से, 02596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 25 मई 2021 से , 05161 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 24 मई 2021 से और 05162 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 24 मई से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।