रेल प्रशासन ने कल से चलने वाली ट्रेनों का तैयार किया शेड्यूल, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
- वैशाली, गोरखधाम समेत पांच ट्रेनें प्लेटफॉर्म दो पर आएंगी
- बिहार की अन्य सभी ट्रेनों की आवाजाही तीन, चार व पांच से होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक जून से ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई से जाने वाली ट्रेनों के साथ ही आने वाली ट्रेनें भी प्लेटफॉर्म दो पर ही लाई जाएंगी।
सिर्फ अहमदाबाद स्पेशल को तीन या चार पर लाया जाएगा। यही नहीं बिहार जाने वाली वीआईपी ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस को भी प्लेटफॉर्म दो पर लाया जाएगा। जबकि बिहार की अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्लेटफॉर्म तीन, चार व पांच से होगी।
गोरखपुर से बनकर जाने वाली सभी ट्रेनों को पहले ही प्लेटफॉर्म दो से चलाने का निर्णय हो चुका है। रेल प्रशासन की तैयारी दिल्ली जाने वाली बिहार की ट्रेनों को भी प्लेटफॉर्म दो से चलाने की थी लेकिन ट्रेनें शाम को ही आएंगी और उस समय गोरखपुर से भी गोरखधाम और कुशीनगर एक्सप्रेस को चलाना है।
इसलिए कोई रिस्क नहीं लिया गया है। बिहार की ट्रेनों के लिए तीन प्लेटफॉर्म तीन, चार व पांच रिजर्व रखे गए हैं ताकि उपलब्धता के आधार पर विकल्प रहे और ट्रेन को आउटर पर न रोकना पड़े। एनईआर के सीपीआरओ ने कहा कि प्लेटफॉर्म को लेकर प्रस्तावित शेड्यूल तैयार कर लिया गया है लेकिन उपलब्धता के आधार बिहार की ट्रेनों के प्लेटफॉर्म को बदला भी जा सकता है। यही कारण है कि तीन प्लेटफॉर्म विकल्प के रूप में रखा गया है।
तीन-चार-पांच पर आने वाली ट्रेनें
वैशाली एक्सप्रेस (सिर्फ दिल्ली जाने वाली), सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस।
वेटिंग हॉल खुलेगा, बाहर टेंट भी रहेगा
एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक ट्रेनों के विलंब होने की दशा में यात्रियों को बैठने के लिए वेटिंग हॉल खोला जाएगा। इसी तरह एसी लाउंज वाले गेट के पास टेंट लगाया जाएगा। जहां यात्री ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना होगा।
तीन डिस्प्ले पर पल-पल अपडेट होंगी सूचनाएं
ट्रेनों का लोकेशन जानने के लिए यात्रियों को परेशान न होना पड़े इसका भी इंतजाम रेल प्रशासन ने किया है। एसी लाउंज, फर्स्ट क्लास गेट पर लगे तीन बड़े डिस्प्ले से ट्रेनों से संबंधित सूचनाएं पल-पल अपडेट की जाएंगी। इसके अलावा एनाउंस सिस्टम से भी ट्रेन के लोकेशन और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसकी जानकारी दी जाएगी।
कल से इन ट्रेनों का होगा संचालन
गोरखपुर जंक्शन से एक जून से चलने वाली ट्रेनों में गोरखधाम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट और अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। जबकि गोरखपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों में सहरसा-नई दिल्ली वैशाली, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह और अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस शामिल हैं।