फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid on shops selling Halal Hallmark products in Gorakhpur-Basti

UP News: गोरखपुर-बस्ती में हलाल हॉलमार्क के प्रोडक्ट बेचने वाले दुकानों पर छापा, नष्ट कराए गए मसाले

Tue, 21 Nov 2023 04:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिय/बस्ती/सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिय/बस्ती/सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Nov 2023 04:19 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के मॉल के छापा मारकर 18 पैकिट बिरियानी का नमूना लिया है। यह हलाल सर्टिफाइड था। बता दें कि यूपी में हलाल हॉलमार्क पर रोक लगाई है।

 

विज्ञापन
Raid on shops selling Halal Hallmark products in Gorakhpur-Basti
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-बस्ती मंडल में हलाल हॉलमार्क के प्रोडक्ट बेचने वाले दुकान पर मंगलवार को छापेमारी हुई। गोरखपुर के सिटी मॉल स्थित फूड कोर्ट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की। 
विज्ञापन


वहीं बस्ती जिले में फूड विभाग की टीम ने गांधी नगर मार्केट में छापा मारा। वहां क्वालिटी ड्राई फ्रूट मार्ट में हलाल हॉलमार्क के कई प्रोडक्ट मिले है। इसपर रोक के बावजूद बेचा जा रहा था। फूड विभाग की टीम ने हलाल हॉलमार्क के मुरब्बा व आंवल की कैंडी सील किया है।
विज्ञापन


वहीं सिद्धार्थनगर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के मॉल के छापा मारकर 18 पैकिट बिरियानी का नमूना लिया है। यह हलाल सर्टिफाइड था। बता दें कि यूपी में हलाल हॉलमार्क पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवरिया में मिला हलाल हालमार्क मसाला
वहीं देवरिया जिले में हलाल हालमार्क उत्पादों को बेचने वाली माल और दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अबूबकर नगर मोहल्ले में मुर्गा की दुकान से 62 पैकेट बीरियानी मसाला और एसएस माल से 72 पैकेट कोरमा और चिकन टिक्कर मसाला मिला। टीम ने मसाले को नष्ट करा दिया।

इसके अलावा शहर के कई माल व दुकानों में छापामारा गया। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय विनय कुमार सहाय ने बताया कि माल और दुकानों पर छापा मारा गया। मसालों को नष्ट कराया गया है। माल के मैनेजरों और दुकानदारों को हलाल हॉलमार्क उत्पाद नहीं बेचने का निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed