{"_id":"62cd04a67fe1c860a93e903d","slug":"raid-on-46-fertilizer-shops-in-gorakhpur-licenses-of-10-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में खाद की 46 दुकानों पर छापा, 10 के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में खाद की 46 दुकानों पर छापा, 10 के लाइसेंस निरस्त
Tue, 12 Jul 2022 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:50 AM IST
सार
कृषि विभाग के अधिकारियों की पांच टीमों ने सुबह से कार्रवाई शुरू की और 46 विक्रेताओं के यहां छाप पड़े। इस दौरान 18 नमूने एकत्र किए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कृषि विभाग की टीम ने सोमवार को जिले के 46 खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान उर्वरक निबंधन प्रमाणपत्र में अनियमितता मिलने पर 10 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं, एक खाद विक्रेता को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों की पांच टीमों ने सुबह से कार्रवाई शुरू की और 46 विक्रेताओं के यहां छाप पड़े। इस दौरान 18 नमूने एकत्र किए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉॅ. शत्रुधन सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश द्विवेदी की अगुवाई में गठित टीमों ने कार्रवाई की।
खामियों पर मेसर्स वैष्णो खाद भंडार नगवा जैतपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे के दौरान उनके भंडारण, केंद्रों में भंडारित स्टाक का मिलान उनके पीओएस मशीन से किया गया।
विज्ञापन
उन्हें यह निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा खतौनी के आधार पर किसानों में उर्वरकों की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। स्टाक होल्डिंग एवं टैगिंग नहीं होनी चाहिए। यदि किसी विक्रेता द्वारा अधिक मूल्य पर बिक्री या स्टाक होल्डिंग एवं टैगिंग की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी।