फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid on 14 malls and complexes in search of Halal certified products in Gorakhpur

Gorakhpur News: हलाल प्रमाणित उत्पादों की तलाश में 14 मॉल व कांप्लेक्स पर छापा, जानिए कहां-कहां हुई जांच

Wed, 22 Nov 2023 02:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Nov 2023 02:16 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को हलाल प्रमाणित उत्पादों की तलाश में शहर के 14 मॉल व कांप्लेक्स में दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को कहीं भी हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं मिला।

विज्ञापन
Raid on 14 malls and complexes in search of Halal certified products in Gorakhpur
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को हलाल प्रमाणित उत्पादों की तलाश में शहर के 14 मॉल व कांप्लेक्स में दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को कहीं भी हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। शनिवार को इसकी घोषणा के बाद रविवार को प्रदेश के कई जिलों में छापा की कार्रवाई की गई। कई स्थानों पर हलाल प्रमाणित उत्पाद भी मिले लेकिन गोरखपुर में जांच नहीं की गई। मंगलवार को सुबह से ही विभाग के अधिकारियों ने टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में टीमों ने जांच मॉल व कांप्लेक्स बने दुकानों की जांच की। औषधि निरीक्षक जय सिंह के नेतृत्व में मेडिकल कालेज, शाहमारुफ, गोलघर समेत अन्य स्थानों पर सौंदर्य प्रसाधन दुकानों पर टूथपेस्ट, टूथब्रश, शैंपू, स्किन सीरम, फेस क्रीम, लिपस्टिक, नेलपालिश, काजल, मसकरा, बाडी लोशन आदि की जांच की गई। कोई भी उत्पाद हलाल प्रमाणित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुई जांच
आंबेडकर चौक पर मेसर्स विशाल मेगा मार्ट, सिटी माल में मेसर्स केएफसी, मेसर्स स्पेंसर, मेसर्स पिज्जा हट, फूड कोर्ट, एडी माल में मेसर्स स्पेंसर, मेसर्स बर्गर किंग, एडी सिनेमा परिसर, फूड कोर्ट व होटल सरोवर पोर्टिको, मेडिकल कालेज रोड पर मेसर्स मोर हाइपर मार्ट, लापिनोज पिज्जा, वालनट स्टोर व रिलायंस स्मार्ट बाजार।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed