फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Radha-Krishna marriage festival will be held for the first time in Purvanchal

Gorakhpur News: पूर्वांचल में पहली बार होगा राधा-कृष्ण विवाह महोत्सव

Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna marriage festival will be held for the first time in Purvanchal
- कल से चंपा देवी पार्क में आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

- देशभर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वांचल में पहली बार राधा-कृष्ण विवाह महोत्सव का आयोजन 24 से 26 नवंबर के बीच शहर के चंपा देवी पार्क में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के लोग शामिल होने आ रहे हैं।
यह जानकारी बुधवार को चंपा देवी पार्क में पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम के आयोजक मंडल के पवन सिंघानिया ने दी। मनमोहन जाजोदिया ने बताया कि 24 नवंबर को हल्दी और मेहंदी की रस्म अपराह्न तीन से सात बजे के बीच निभाई जाएगी। इस दौरान राधा कृष्ण के विवाह का महत्व और उसकी महिमा भी बताई जाएगी।
विज्ञापन

रसेंदु फोगला ने बताया कि 25 नवंबर को कन्या पक्ष जाजोदिया परिवार तिलक लेकर चंपा देवी पार्क में आएगा और तिलक की रस्म पूरी की जाएगी। उमेश सिंघानिया ने बताया कि 26 को दिग्विजय नाथ पार्क से श्रीकृष्ण की बरात निकाली जाएगी। जिसमें हजारों श्रद्धालु और संत शामिल होकर चंपा देवी पार्क पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी कनक हरि अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में एक नई आशा, मारवाड़ी सेवा समिति, श्री श्याम मंडल न्यास, जेसीआई मिड टाउन, नई उमंग, मां शाकंभरी भक्त मंडल, भारत विकास परिषद श्री हरि शाखा, रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम गुणगान समिति, राधा दरबार, गोवत्स सेवा संस्थान सहयोग दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed