फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Questions raised again on the appointment of Registrar in AIIMS Gorakhpur, Central Government sought answer

Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर में रजिस्ट्रार नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, केंद्र सरकार ने मांगा जवाब

Tue, 10 Feb 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Questions raised again on the appointment of Registrar in AIIMS Gorakhpur, Central Government sought answer
गोरखपुर। एम्स में रजिस्ट्रार पद पर हुई नियुक्ति को लेकर एक बार फिर पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी के आरोपों के बीच भारत सरकार के उप सचिव ने एम्स प्रशासन से औपचारिक जवाब तलब किया है। मामला रजिस्ट्रार पद पर चयनित पीएन गांगुली से जुड़ा है, जिनका आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

दरअसल, 6 सितंबर 2023 को एम्स गोरखपुर में रजिस्ट्रार समेत कई पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रार पद पर पीएन गांगुली और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद पर रिजूरोहित श्रीवास्तव की नियुक्ति हुई। दोनों नियुक्तियों को नियमविरुद्ध बताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद रिजूरोहित श्रीवास्तव को पद से हटाकर उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया, लेकिन रजिस्ट्रार के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी को लेकर दोबारा शिकायत होने पर 26 दिसंबर 2025 को भारत सरकार के उप सचिव आदित्य कुमार ममगैन ने एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता को पत्र भेजा। पत्र में पीएन गांगुली की नियुक्ति पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, साथ ही यह भी पूछा गया कि गलत नियुक्ति करने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एम्स प्रशासन ने पुष्टि किया है कि जवाब में 27 जनवरी को एम्स गोरखपुर की मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. महिमा मित्तल ने केंद्र को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट में स्वीकार किया गया कि पीएन गांगुली का आवेदन अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हुआ था और विलंब माफी को लेकर सक्षम प्राधिकारी या चयन समिति की मंजूरी से जुड़ा कोई दस्तावेज रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed