फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Question and answer will improve intellectual level of 3.23 lakh children

Gorakhpur: सवाल जवाब से सुधारेंगे 3.23 लाख बच्चों का बौद्धिक स्तर, मेधावी और कमजोर बच्चों को किया जाएगा चिन्हित

Tue, 12 Jul 2022 02:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jul 2022 02:07 PM IST
सार

परीक्षा के माध्यम से हर कक्षा से मेधावी और कमजोर बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। मेधावी बच्चों को टॉपर बनाने तो कमजोर बच्चों को अच्छे नंबर हासिल करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Question and answer will improve intellectual level of 3.23 lakh children
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में सुधार लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नई पहल की गई है। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अब हर शनिवार को प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बीएसए की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस पहल के तहत 2,514  परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 3.23 लाख बच्चों को अब शिक्षक सप्ताह में जो भी पढ़ाएंगे उसके आधार पर प्रश्नों की क्विज तैयार करेंगे। प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी होगी। सही जवाब देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं गलत जवाब देने वाले बच्चों के स्तर में सुधार के लिए उन पर अलग से काम किया जाएगा।
विज्ञापन


 इस दौरान यह भी ध्यान दिया जाएगा कि कोई भी विद्यार्थी हतोत्साहित न हो। स्कूलों में प्रश्नोत्तरी कराने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं प्रार्थना सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को उस दिन की प्रमुख खबरों और अपने आसपास की प्रमुख घटनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी और कमजोर बच्चों को किया जाएगा चिन्हित
परीक्षा के माध्यम से हर कक्षा से मेधावी और कमजोर बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। मेधावी बच्चों को टॉपर बनाने तो कमजोर बच्चों को अच्छे नंबर हासिल करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया जाएगा।


परिषदीय स्कूलों के बच्चों के बौद्धिक स्तर में सुधार के लिए अब प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह में पांच दिन जो अध्ययन कार्य होगा, उसके आधार पर बच्चों की शनिवार को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।- आरके सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed