फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Qatar postponed visas for 40 thousand Nepali workers due to Corona

कोरोनावायरस का भय, कतर ने 40 हजार नेपाली श्रमिकों के वीजा को किया स्थगित

Wed, 11 Mar 2020 04:31 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Mar 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Qatar postponed visas for 40 thousand Nepali workers due to Corona
Coronavirus - फोटो : Social Media

दुनिया के लिए संकट बन चुके कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते कतर ने 40 हजार नेपाली श्रमिकों के लिए वीजा स्थगित कर दिया है। यही नहीं नेपाल और भारत के साथ ही 14 देश के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। नेपाल सरकार के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

 
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कतर से चालीस हजार श्रमिकों के लिए वीजा पहले ही आ चुका था। कोरोना प्रभाव के कारण कतर ने इसे स्थगित कर दिया है। विदेशी रोजगार उद्यमी संघ के महासचिव सुजीत कुमार श्रेष्ठ ने कहा कि यह कहना संभव नहीं है कि कोरोना संक्रमण के कारण कतर अपना वीजा कब तक स्थगित रखेगा।
विज्ञापन


अगर वायरस का संक्रमण बढ़ता रहा तो उन्हें कई महीनों के लिए वीजा स्थगित करना होगा। नियमानुसार, वीजा दिए जाने के तीन माह तक कतर में नहीं लगा तो कतर की सरकार के पास ब्लैक लिस्टेड सूची है। वीजा प्राप्त व्यक्ति को दो साल के लिए कतर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि श्रेष्ठ ने कहा कि उन्होंने कतर से इस जटिल स्थिति में वीजा ब्लैकलिस्टिंग प्रणाली को लागू नहीं करने का आग्रह किया है। महासचिव ने बताया कि हमने अनुरोध किया है कि कोरोनावायरस संक्रमण के जटिल मामलों में वीजा को ब्लैकलिस्ट नहीं किया जाना चाहिए।  


इन देशों पर लगा प्रतिबंध
कतर के सरकारी संचार कार्यालय के अनुसार रविवार के बाद से कतर ने नेपाल सहित चीन, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया, म्यामार, ईरान, इराक, लेबनान और थाईलैंड सहित 14 देशों के नागरिक को कतर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मलेशिया के बाद नेपाली श्रमिकों के लिए कतर दूसरा सबसे आकर्षक देश है। अनुमान है कि वर्तमान में कतर में चार लाख से  अधिक नेपाली श्रमिक काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed