फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Put NSA on food mafia : yogi

खाद्यान्न माफिया पर एनएसए लगाएं : मुख्यमंत्री

Sun, 26 Jul 2020 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Put NSA on food mafia : yogi
एनेक्सी भवन में बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : GORAKHPUR CITY
खाद्यान्न माफिया पर एनएसए लगाएं : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोविड-19 की समीक्षा के साथ ही खाद्यान्न वितरण और दूसरे प्रांतों से आए कामगारों को रोजगार देने की समीक्षा की। एनेक्सी भवन सभागार में करीब दो घंटे चली बैठक के दौरान उन्होंने दोनों मंडलों में खाद्यान्न वितरण की स्थिति जांचने के साथ ही सभी डीएम को निर्देश दिया कि खाद्यान्न माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनपर एनएसए लगाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब का हक नहीं मारा जाना चाहिए। इसकी नियमित समीक्षा हो। अफसर, राशन कार्ड होल्डरों से फीडबैक लें कि उन्हें नियमित और पूरा अनाज मिल रहा है या नहीं।

मुख्यमंत्री ने चेताया कि कहीं से भी खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी मिली तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्यान्न वितरण नोडल अधिकारी की देख रेख में किया जाए। सीएम ने बाहर से आए कामगारों के साथ ही दोनों मंडलों के सभी जिलों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिया कि वे सेवायोजन विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। उन्होंने डीएम को इसकी रोजाना समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। कहा कि उद्योगों को चिह्नित कर लोगों को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed