{"_id":"6aa85ee1e6a6ed2ff50d33a5","slug":"put-hindi-into-practice-and-enhance-the-prestige-of-the-language-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450698-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिंदी को व्यवहार में उतारें, भाषा का गौरव बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिंदी को व्यवहार में उतारें, भाषा का गौरव बढ़ाएं
Tue, 15 Sep 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में सोमवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। हिंदी विषय के प्रवक्ता शिवम दुबे ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक महत्व और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिवम दुबे ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि देश की चेतना, संस्कृति और पहचान है। जिस देश ने वेदों, उपनिषदों, रामायण और महाभारत जैसी सांस्कृतिक धरोहरों को जन्म दिया वहां भाषा का महत्व केवल बोलचाल तक सीमित नहीं हो सकता। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को दूसरी भाषाओं का विरोध नहीं करना चाहिए। अंग्रेजी सहित अन्य भारतीय और विदेशी भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करना हमारी शक्ति है लेकिन अपनी भाषा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का भ्रम नहीं पालना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य निखिल पांडेय ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मातृभाषा के प्रति सम्मान और हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन