फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pushya Nakshatra Do shopping extensively for two days

पुष्य नक्षत्र: दो दिन जमकर करें खरीदारी, आज और कल बन रहा है खास संयोग

Sat, 04 Nov 2023 01:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Nov 2023 01:44 PM IST
सार

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, पुष्य, 27 नक्षत्रों के चक्र में आठवां नक्षत्र है। इसलिए इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं। पुष्य नक्षत्र का धनतेरस से पहले आगमन बेहद शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Pushya Nakshatra Do shopping extensively for two days
खरीदारी। - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

खरीदारों के पास शनिवार और रविवार को धनतेरस से पहले शुभ मुहूर्त में खरीदारी का मौका है। शनिवार और रविवार को बन रहा शनि और रवि-पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भवन, वाहन, भूमि, आभूषण सहित किसी भी तरह की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभकारी है। इससे घर में खुशहाली आएगी।

विज्ञापन


ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, पुष्य, 27 नक्षत्रों के चक्र में आठवां नक्षत्र है। इसलिए इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं। पुष्य नक्षत्र का धनतेरस से पहले आगमन बेहद शुभ माना जाता है। इसमें किए गए कार्य फलदायी होते हैं। बताया कि इस शुभ योग में निवेश करने से धन की वृद्धि होती है। इस योग में खरीदी गईं वस्तुएं लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं।
विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, इस दिन दो या चार पहिया वाहन के साथ ही पूजा सामग्री, चांदी या आभूषण, बर्तन, भवन, भूमि आदि खरीदने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा पन्ना, हीरा, पुखराज, नीलम, मोती आदि रत्न खरीदने से भविष्य में बड़ा लाभ मिलता है। पुष्य नक्षत्र में श्रीसूक्त का 108 बार पाठ करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। शिव परिवार की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- कब्जामुक्त कराएंगे जमीन, आवास भी बनवाएंगे

 

ये है मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पुष्य नक्षत्र चार नवंबर को सुबह 10:03 बजे के बाद से शुरू होगा, लेकिन खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर में 1:10 बजे के बाद ही मिलेगा। यह तिथि रविवार को दोपहर 12:10 तक रहेगी। रविवार को पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed