फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Purvanchal first newborn found corona positive in brd medical college gorakhpur

पूर्वांचल का पहला नवजात मिला कोरोना संक्रमित, 10 दिन बाद दोबारा हुई जांच में भी रिपोर्ट पॉजिटिव

Sun, 04 Oct 2020 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal first newborn found corona positive in brd medical college gorakhpur
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित एक प्रसूता के साथ ही नवजात भी पॉजिटिव मिला है। कोरोना वार्ड में भर्ती मां-बेटे की 10 दिन बाद दोबारा हुई जांच में भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। पूर्वांचल में यह पहला केस बताया जा रहा है जिसमें मां के साथ नवजात भी संक्रमित पाया गया है। फिलहाल, महिला और नवजात को होम आइसोलेट कराने की बात कहकर घरवाले साथ लेकर चले गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उन्हें 10 दिन बाद फिर से जांच के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पिपराइच की एक प्रसूता को 21 सितंबर को भर्ती कराया गया। वह कोरोना संक्रमित थी। 22 सितंबर को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। 23 सितंबर को कोरोना जांच के लिए मां के साथ नवजात का नमूना लिया गया। हालांकि दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।
विज्ञापन


24 सितंबर को रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। 10 दिन के बाद उनकी पुन: जांच कराई गई तो मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जरूरी एहतियात बरतने के साथ ही घर पर आइसोलेट की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में 105 संक्रमित प्रसूताओं का प्रसव

कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद छह माह में 105 संक्रमित प्रसूताओं का प्रसव कराया गया है। इनमें 26 महिलाओं का सामान्य व 79 का ऑपरेशन से प्रसव हुआ। छह महिलाओं ने जुड़वा व एक ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इस दौरान कुल 114 नवजात पैदा हुए। 113 बच्चे संक्रमण से मुक्त रहे। यह पहला मामला है जिसमें नवजात भी संक्रमित है।
 
संक्रमित मां से अलग रखे जाते हैं नवजात
ऐसे नवजात जो कारोना संक्रमित नहीं है, उन्हें संक्रमित मां से अलग रखा जाता है। डॉक्टर व स्टाफ नर्स की टीम उनकी देखरेख करती हैं। नवजात को सिर्फ दूध पिलाने के लिए मां के पास लाया जाता है लेकिन पूरी सुरक्षा बरती जाती है।  
 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ऐसा पहला मामला सामने आया है कि नवजात भी कोरोना संक्रमित मिला है। दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजन उन्हें लेकर घर चले गए हैं। 10 दिन बाद पुन: जांच के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed