{"_id":"6311b5992e940b093d4ab5bd","slug":"purvanchal-first-factory-set-up-in-gida-for-cement-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: सीमेंट उत्पादन के लिए गीडा में लगी पूर्वांचल की पहली फैक्ट्री, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: सीमेंट उत्पादन के लिए गीडा में लगी पूर्वांचल की पहली फैक्ट्री, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
Fri, 02 Sep 2022 01:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:19 PM IST
सार
गैलेंट समूह के दो स्टील प्लांट हैं। गुजरात के कच्छ व गोरखपुर के गीडा प्लांट से सालाना 10 लाख टन स्टील बनाया जाता है। इन प्लांटों में पांच हजार कर्मचारी काम करते हैं। समूह का सालाना टर्न ओवर 4000 करोड़ रुपये है। समूह की एक और कंपनी है, जो आटा तैयार करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैलेंट समूह ने पूर्वांचल की पहली सीमेंट फैक्ट्री गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में लगाई है। इसके जरिए गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या और आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग जिलों में सीमेंट की आपूर्ति की जाएगी। एक तरह से गोरखपुर सीमेंट उत्पादन का हब बनेगा। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 400 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
स्टील उद्योग में पांव जमाने के बाद गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट उद्योग में कदम रखा है। 150 करोड़ रुपये निवेश करके गीडा में आधुनिक सुविधा-संसाधनों से युक्त सीमेंट फैक्ट्री बनाई है। मशीनें विदेश से आईं हैं। इसकी मदद से प्रतिमाह 60 हजार टन सीमेंट बनाया जाएगा। सीमेंट का उत्पादन इसी महीने से शुरू हो सकता है।
गैलेंट समूह के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री पांच एकड़ में बनाई गई है। इससे गोरखपुर में औद्योगिक विकास की रफ्तार और तेज होगी। निवेश की संभावना बढ़ेगी। युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। फैक्टी में ही करीब 200 लोग काम करेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से भी 200 से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
10 लाख टन स्टील बनाता है समूह