फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Purvanchal first factory set up in Gida for cement production

Good News: सीमेंट उत्पादन के लिए गीडा में लगी पूर्वांचल की पहली फैक्ट्री, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

Fri, 02 Sep 2022 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Sep 2022 01:19 PM IST
सार

गैलेंट समूह के दो स्टील प्लांट हैं। गुजरात के कच्छ व गोरखपुर के गीडा प्लांट से सालाना 10 लाख टन स्टील बनाया जाता है। इन प्लांटों में पांच हजार कर्मचारी काम करते हैं। समूह का सालाना टर्न ओवर 4000 करोड़ रुपये है। समूह की एक और कंपनी है, जो आटा तैयार करती है।

विज्ञापन
Purvanchal first factory set up in Gida for cement production
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गैलेंट समूह ने पूर्वांचल की पहली सीमेंट फैक्ट्री गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में लगाई है। इसके जरिए गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या और आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग जिलों में सीमेंट की आपूर्ति की जाएगी। एक तरह से गोरखपुर सीमेंट उत्पादन का हब बनेगा। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 400 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


स्टील उद्योग में पांव जमाने के बाद गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट उद्योग में कदम रखा है। 150 करोड़ रुपये निवेश करके गीडा में आधुनिक सुविधा-संसाधनों से युक्त सीमेंट फैक्ट्री बनाई है। मशीनें विदेश से आईं हैं। इसकी मदद से प्रतिमाह 60 हजार टन सीमेंट बनाया जाएगा। सीमेंट का उत्पादन इसी महीने से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


गैलेंट समूह के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री पांच एकड़ में बनाई गई है। इससे गोरखपुर में औद्योगिक विकास की रफ्तार और तेज होगी। निवेश की संभावना बढ़ेगी। युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। फैक्टी में ही करीब 200 लोग काम करेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से भी 200 से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख टन स्टील बनाता है समूह
गैलेंट समूह के दो स्टील प्लांट हैं। गुजरात के कच्छ व गोरखपुर के गीडा प्लांट से सालाना 10 लाख टन स्टील बनाया जाता है। इन प्लांटों में पांच हजार कर्मचारी काम करते हैं। समूह का सालाना टर्न ओवर 4000 करोड़ रुपये है। समूह की एक और कंपनी है, जो आटा तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed