{"_id":"61d6c3197cbd31298303bdf8","slug":"purse-found-in-gorakhpur-zoo-returned-by-zoo-keeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी की मिसाल: गोरखपुर चिड़ियाघर में मिला पर्स, जू कीपरों ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी की मिसाल: गोरखपुर चिड़ियाघर में मिला पर्स, जू कीपरों ने लौटाया
Thu, 06 Jan 2022 03:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:53 PM IST
सार
परिवार के साथ घूमने आई थी महिला, पर्स में थे जेवर व नकदी ।
विज्ञापन
गोरखपुर जू में मिले पर्स को महिला के हवाले किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के जू कीपर देवेंद्र और अभिषेक ने परिसर में घूमने आई महिला का गिरा पर्स लौटाया।
विज्ञापन
निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ घूमने आई थी। दोपहर के वक्त शेर के बाड़े के ठीक सामने शेर की मूर्ति लगी है। उसी पर एक महिला भूल वश पर्स छोड़ दी थी।
विज्ञापन
इसी बीच जू कीपर देवेंद्र और अभिषेक नियमित जांच के लिए निकले थे। मूर्ति पर पर्स देखकर उन्होंने उसे कार्यालय में देकर पूरी बात बताई। उधर, महिला परिवार के सदस्यों के साथ पर्स खोज रही थी।
विज्ञापन
सूचना पर चिड़ियाघर प्रबंधन कर्मी उन्हें लेकर कार्यालय पर आए। पर्स देखते महिला और परिवार के लोगों ने चैन की सांस ली। पर्स में चांदी के जेवर तथा रुपये थे। महिला ने दोनों जू कीपरों को धन्यवाद दिया।