फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Puja Special Train to Run Between Vadodara and Gorakhpur

Gorakhpur News: वडोदरा-गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा विशेष ट्रेन

Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Puja Special Train to Run Between Vadodara and Gorakhpur
गोरखपुर। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने वडोदरा-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09111 वडोदरा-गोरखपुर ट्रेन पांच अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वडोदरा से शाम सात बजे चलकर ट्रेन अगले दिन रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रास्ते में रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। वापसी में 09112 गोरखपुर-वडोदरा ट्रेन सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गोरखपुर से सुबह पांच बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के आठ-आठ फेरे होंगे। ट्रेन में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए के ब्लॉक के कारण ट्रेन मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर होकर चलेगी। इस वजह से ट्रेन का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed