{"_id":"628c6e80c1c6ac5e593c595c","slug":"public-service-centers-will-be-built-in-104-gram-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: 104 ग्राम पंचायतों में बनेंगे जन सेवा केंद्र, हर केंद्र के लिए मिलेंगे 4-4 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: 104 ग्राम पंचायतों में बनेंगे जन सेवा केंद्र, हर केंद्र के लिए मिलेंगे 4-4 लाख रुपये
Tue, 24 May 2022 11:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 May 2022 11:04 AM IST
सार
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि जनसेवा केंद्रों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भवनों का चयन किया जा रहा है। शासन की मंजूरी मिलते ही केंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले की 104 ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र (सीएसी) खोले जाएंगे। जिन पंचायतों के भवन में आठ से कम कमरे हैं, वहीं केंद्र स्थापित होंगे। प्रत्येक केंद्र के निर्माण के लिए चार-चार लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश की 4,500 ग्राम पंचायतों में 4-4 लाख रुपये की लागत से जनसेवा केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इनमें से जिले में 104 जनसेवा केंद्र का निर्माण होना है। इसके लिए निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
ग्रामीण स्तरीय उद्यमी ही इन जन सेवा केंद्रों का संचालन करेंगे। केंद्र के इस्तेमाल के बदले ग्राम पंचायत को मासिक किराया प्रदान करेंगे। इससे ग्राम पंचायतों को आय भी होगी। इसके अलावा ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित जन सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
इस केंद्र से टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षण-प्रशिक्षण, बैंकिंग, जाति व आय प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, गेहूं व धान खरीद बिक्री समेत विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि जनसेवा केंद्रों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भवनों का चयन किया जा रहा है। शासन की मंजूरी मिलते ही केंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा।