{"_id":"5fd075b98ebc3e3c87151aed","slug":"public-grievances-not-settled-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: अधिकारी लापरवाह, जनता की शिकायतों का नहीं हो रहा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: अधिकारी लापरवाह, जनता की शिकायतों का नहीं हो रहा निस्तारण
Wed, 09 Dec 2020 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:29 PM IST
सार
- समय सीमा बीतने के बाद भी 283 शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण
- डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट, दो दिन में निस्तारण करने का निर्देश
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में आईजीआरएस पोर्टल और डीएम कार्यालय से भेजी गई जन शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। संबंधित विभाग के अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे कुल 1379 शिकायतें लंबित हैं। इसमें 283 की समय सीमा भी बीत गई है।
विज्ञापन
ऐसे में फरियादी न्याय के लिए जहां भटक रहे हैं। इसकी पुष्टि लंबित शिकायतों की शासन को भेजी गई रिपोर्ट से हुई है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शासन व प्रशासन जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए गंभीर है। शासन स्तर से शिकायतों के लिए आईजीआरएस पोर्टल है, इस पर जनता ऑनलाइन शिकायत करती है। इसके अलावा पीएम, सीएम, डीएम संदर्भ तथा तहसील दिवस पर शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
जिसके निस्तारण के लिए डीएम कार्यालय से संबंधित विभाग को भेजा जाता है, लेकिन जनता की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण की शासन की मंशा को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। अधिकारियों की मनमानी के चलते कुल 1096 शिकायतें लंबित हैं, जबकि 283 शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा समाप्त हो चुकी है।
आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतें
मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पर जनता की शिकायतों को भी अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और इनके निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। इसमें डीपीआरओ के 30, एसपी के 101, बीएसए के 20, युवा कल्याण अधिकारी के 40, बिजली एक्सईएन के 51, पीएचसी, सीएचसी सहित सीएमओ के 117, बीडीओ गौरीबाजार के 56, तहसीलदार देवरिया के 85, भाटपाररानी के 54, बरहज के 28, रुद्रपुर के 44, सलेमपुर के 32, पूर्ति निरीक्षक सहित डीएसओ के 36, कोतवाली देवरिया के 35, एसओ रुद्रपुर के 13, बरहज के 10, रामपुर कारखाना के 15, सीओ सिटी के 14 तथा सीओ भाटपाररानी कार्यालय से संबंधित 13 सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है।
डीएम कार्यालय से विभागों को भेजी गईं शिकायतें
पीएम, सीएम, डीएम संदर्भ तथा तहसील दिवस से संबंधित विभागों को भेजी गई शिकायतें भी लंबित हैं। इसमें डीपीआरओ के दस, पीडीडीआरडीए के 12, एसडीएम सदर के 31, बरहज के 15, भाटपाररानी के 12, रुद्रपुर के 13, सलेमपुर के 21, तहसीलदार देवरिया के 40, बरहज के 13, भाटपाररानी के 14, देवरिया कोतवाली के 14 सहित अन्य विभागों से संबंधित जन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है। लंबित शिकायतों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। दो दिन के अंदर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया गया है। शीघ्र निस्तारण न करने वाले अधिकारियों का वेतन बाधित किया जाएगा।