{"_id":"6545557a220636b38a0ec595","slug":"psychology-students-will-do-internship-in-pipaas-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-357585-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मनोविज्ञान के छात्र पीआईपीएएएस में करेंगे इंटर्नशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मनोविज्ञान के छात्र पीआईपीएएएस में करेंगे इंटर्नशिप
विज्ञापन
सायुनी इंस्टीट्यूट गोविवि के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएगा सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। छात्रों को काउंसिलिंग की बेहतर प्रशिक्षक और शोध की सुविधा देने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग और सायुनी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड अलाइड साइंसेज (पीआईपीएएस) के बीच शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत छात्र केस स्टडी, मूल्यांकन और डेटा संग्रह के साथ ही पीआईपीएएस में इंटर्नशिप और रिसर्च कर सकेंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन और पीआईपीएएस के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी और विभागाध्यक्ष प्रो. अनुभूति दुबे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
कुलपति ने कहा कि सायुनी इंस्टीट्यूट से एमओयू के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र के स्किल डेवलपमेंट पर काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्र की स्वस्थ मानसिकता और संतुलित जीवनशैली विकसित करना है, जिसकी आज के आधुनिक युवाओं को बहुत आवश्यकता है। छात्र को उनके कार्यक्रम और उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इंस्टीट्यूट में आवश्यकतानुसार मनोचिकित्सकों, डॉक्टरों के साथ मनोचिकित्सा, मनोचिकित्सा और ओपीडी/आईपीडी/वॉर्ड राउंड में मूल्यांकन और सत्र भी आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान प्रो. दिनेश यादव, प्रो. धनंजय कुमार, डॉ. गिरिजेश कुमार यादव, डॉ. विस्मिता पालीवाल, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. राम कीर्ति सिंह, डॉ. रश्मि रानी व डॉ. प्रियंका गौतम उपस्थित रहीं।