फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PRV jawan who arrived on information of land dispute attacked, injured

Gorakhpur News: जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी जवान पर हमला, घायल

Fri, 17 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
PRV jawan who arrived on information of land dispute attacked, injured
- पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, युवती को भगाने के मामले में दो पक्ष आमने-सामने, लूट का भी आरोप
विज्ञापन

- युवती के घरवालों पर युवक की जमीन पर कब्जा करने का भी है आरोप

भगवानपुर (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित बेलौहा गांव में जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के जवान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। घायल सिपाही विवेक यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव का एक युवक कुछ दिन पहले एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। बुधवार शाम करीब चार बजे युवक के पिता ने डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के सामने ही विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिस जवान के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए, दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में रखा सामान उठा ले गए। उनका कहना है कि घर में रखे लाखों रुपये के जेवर भी गायब हैं। परिजनों के अनुसार, जेवर रखने वाला बॉक्स गांव के ही एक पूर्व प्रधान के घर के पास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, युवती को साथ ले जाने की घटना के बाद से युवक का परिवार मकान बंद कर गोरखपुर में रह रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से जमीन और मकान पर कब्जा करने की शिकायत सामने आई। पीपीगंज पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की तहरीर पर पहले ही युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दोनों बालिग हैं।
क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीआरवी जवान के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed