फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Provisional list of reservation of Gorakhpur block chief

गोरखपुर जिला ब्लॉक प्रमुख आरक्षण सूची: 13 सीटें आरक्षित, सात अनारक्षित, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 02 Mar 2021 08:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Mar 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Provisional list of reservation of Gorakhpur block chief
पंचायत चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

गोरखपुर जिले के कुल 20 ब्लॉकों में से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 13 सीटें एससी, ओबीसी और महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण की अनंतिम सूची के मुताबिक सात पद अनारक्षित श्रेणी में हैं।

विज्ञापन


भरोहिया ब्लॉक नया है। लिहाजा, यहां पहली बार चुनाव कराया जाएगा। यह सीट एससी के लिए आरक्षित की गई है। एससी के लिए चार सीटें आरक्षित हैं। इसमें दो पुरुष व दो महिला सीटें हैं। ओबीसी के लिए छह सीटें आरक्षित की गई हैं। इसमें दो महिला और चार पुरुष की हैं। तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।  
विज्ञापन


माफिया सुधीर सिंह की सीट एससी महिला को आरक्षित
पिपरौली के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व जिला बदर माफिया सुधीर सिंह की सीट इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। यह सीट पिछले 10 साल से अनारक्षित थी। इससे पहले 2005 में महिलाओं के लिए आरक्षित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्लॉक प्रमुख (क्षेत्र पंचायत) के आरक्षण की अनंतिम सूची

पिपराइच: ओबीसी
भटहट: ओबीसी महिला
चरगांवा: ओबीसी
जंगल कौड़िया: एससी महिला
भरोहिया: एससी
कैंपियरगंज: एससी
पाली: अनारिक्षत
सहजनवां: अनारक्षित
पिपरौली: एससी महिला
खजनी: महिला
बेलघाट: महिला
उरुवा: अनारक्षित
गोला: अनारक्षित
बड़हलगंज: ओबीसी
गगहा: अनारक्षित
बांसगांव: अनारक्षित
कौड़ीराम: महिला
ब्रम्हपुर: ओबीसी महिला
खोराबार: ओबीसी
सरदारनगर: अनारक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed