फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Provisional list of reservation for Siddharthnagar District Panchayat election released

सिद्धार्थनगर जिला में 1136 ग्राम पंचायतों में 709 आरक्षित, आरक्षण से कोई खुश तो किसी का दिल टूटा

Wed, 03 Mar 2021 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Provisional list of reservation for Siddharthnagar District Panchayat election released
चुनाव 2021. - फोटो : iStock

महात्मा बुद्ध की कर्मस्थली यानि सिद्धार्थनगर जनपद की 1136 ग्राम पंचायतों में 709 पद आरक्षित घोषित किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी ग्राम पंचायत समान्य निर्वाचन 2021 की प्रधान पद आरक्षण की अनंतिम सूची में 427 सीटें अनारक्षित हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों की सीट उनके मुताबिक आई है वह चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं जबकि वह उम्मीदवार जिनकी सीट खिसक गई है वह आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जनपद की 1136 ग्राम पंचायतों में आठ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें तीन सीटें महिला और पांच सीटें पुरुष वर्ग के लिए सुरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति के लिए 189 सीटें (66 स्त्री और 123 पुरुष) आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में 305 सीटें आई हैं। इनमें 106 सीटों पर ओबीसी महिलाएं भाग्य आजमाएंगी। महिला वर्ग के लिए 207 सीटें आरक्षित की गई हैं जबकि 427 सीटें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं। इन सीटों का ब्लॉकवार बटवारा कुछ इस तरह किया गया है।
विज्ञापन


51 ग्राम पंचायत वाले नौगढ़ ब्लॉक में अनुसूचति जन जाति की दो सीटें आरक्षित हैं इनमें एक महिला सीट है। जबकि एससी वर्ग के लिए नौ सीटें सुरक्षित की गई हैं। इनमें तीन महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 13 सीटों में पांच महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। इस ब्लॉक में आठ सीटें महिलाओं के लिए जबकि 19 सीटें अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका ब्लॉक में एसटी वर्ग के लऱए एक भी सीट आरक्षित नहीं है। 49 ग्राम पंचायतों में एससी वर्ग को दस सीट मिली हैं इनमें चार महिला ग्राम प्रधान होंगी। इस ब्लॉक में पांच महिलाओं सहित कुल नौ ओबीसी ग्राम प्रधान चुने जाएंगे। महिलाओं के लिए आठ सीट आरक्षित हैं जबकि अनारक्षित सीटों की संख्या 17 है। लोटन ब्लॉक की 54 सीटों  में दस एसी के लिए आरक्षित हैं इनमें चार एससी महिला के लिए सुरक्षित हैं। ओबीसी के लिए आरक्षित 15 सीटों में पांच महिलाओं के लिए सुरक्षित की गई हैं। स्त्रियों के लिए नौ पद आरक्षित हैं जबकि बीस सीटें अनारक्षित हैं।

35 सीटों वाले बर्डपुर ब्लॉक में एससी वर्ग के लिए पांच ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें दो पर एससी महिला ग्राम प्रधान होंगी। ओबीसी के लिए आरक्षित नौ सीटों में तीन महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। अनारक्षित सीटें 14 हैं तो स्त्रियों के लिए सात सीटें रखी गई हैं।

 

शोहरतगढ़ ब्लॉक की 64 सीटों में एससी वर्ग के लिए 12 पद आरक्षित हैं। इनमें महिलाओं के लिए चार सीटें सुरक्षित हैं। ओबीसी वर्ग को 12 पद मिलेंगे, जिसमें महिलाओं के लिए छह पद सुरक्षित हैं। अनारक्षित सीटें 22 रखी गई हैं जबकि 12 सीटें महिलाओं के खाते में गई हैं। 77 पद वाले बढ़नी ब्लॉक में एससी वर्ग के लिए 12 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें चार पर महिला प्रधान चुनी जाएंगी। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 21 सीटों में  महिलाओं के लिए के लिए सात सीटें सुरक्षित रखी गई हैं। अनारक्षित पद 29 और महिलाओं के लिए 15 पद रखे गए हैं।

जोगिया की 72 ग्राम पंचायतों में एससी वर्ग के लिए 15 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें से पांच महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में 19 सीट आई हैं जिनमें सात महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। महिलाओं को 12 ग्राम पंचायत सौंपी गई हैं जबकि अनारक्षित सीटें में भाग्य आजमाएंगी जबकि 26 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रहेंगी। बांसी ब्लॉक की 84 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए 11 आरक्षित हैं, इनमें चार इस वर्ग की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। ओबीसी को 23 पद दिए गए हैं जिनमें आठ महिलाएं होंगी।

16 ग्राम पंचायतें महिलाओं को समर्पित की गई हैं जबकि 34 अनारक्षित हैं। खेसरहा ब्लॉक की 99 ग्राम पंचायतों में तीन ग्राम पंचायतों में एसटी वर्ग के प्रधान होंगे जिनमें एक महिला के लिए सुरक्षित रहेगी। एससी वर्ग के 20 ग्राम पंचायतों में प्रतिनिधित्व करेगा, इनमें सात महिलाओं के लिए सुरक्षित है। ओबीसी के लिए ब्लॉक की 26 ग्राम पंचायतें सुरक्षित की गई हैं जिनमें नौ पर महिलाएं ग्राम प्रधान होंगी।

महिलाओं के लिए 16 और अनारक्षित सीटें 34 रहेंगी। 121 ग्राम पंचायतों वाले मिठवल ब्लॉक में एसटी वर्ग को तीन सीट दी गई हैं। इनमें एक एसटी महिला के लिए सुरक्षित है। एससी के लिए 23 ग्राम पंचायतें सुरक्षित की गई हैं इनमें आठ पर महिलाएं चुनी जाएंगी। ओबीसी ग्राम प्रधान 32 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे, जिनमें 11 महिलाएं होंगी। अनारक्षित सीटें 42 रखी गई हैं जबकि महिलाओं को 21 ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधित्व सौंपा गया है।

 

डुमरियागंज ब्लॉक की 115 ग्राम पंचायतों में 15 पर एससी का प्रतिनिधित्व होगा, इनमें से पांच पर महिला ग्राम प्रधान होंगी। ओबीसी के लिए 31 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें 11 पर महिलाओं का कब्जा रहेगा। 46 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है जबकि 23 पद महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।

भनवापुर ब्लॉक की 111 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए 21 पद आरिक्षत किए गए हैं। इनमें से सात महिलाएं ग्राम प्रधान चुनी जाएंगी। ओबीसी के लिए 29 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं इनमें 10 महिला ग्राम प्रधान होंगी। अनारक्षित सीटें 41 रखी गई हैं जबकि महिलाओं के खाते में 20 सीटें गई हैं। इटवा ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों में इस बार चार एससी महिलाओं के साथ कुल 11 ग्राम प्रधान एससी होंगे। इस ब्लॉक में 23 ग्राम प्रधान ओबीसी होंगे जिनमें आठ महिलाएं होंगी।

अनारिक्षत सीटें 36 रखी गई हैं जबकि महिलाओं को 17 सीटें समर्पित हैं। खुनियांव ब्लॉक की 117 ग्राम पंचायतों में 15 अनुसूचित जाति को सौंपी गई हैं। इनमें पांच महिला ग्राम प्रधान होंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग से 32 ग्राम प्रधान होंगे जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। 47 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं जबकि महिलाओं के खाते में 23 सीटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed