फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Protest against spreading obscene fabs on women, youth beaten by minds

Gorakhpur News: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने का विरोध, युवक को मनबढ़ों ने पीटा

Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest against spreading obscene fabs on women, youth beaten by minds
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने का विरोध करने पर एक युवक को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गुरौली बुजुर्ग निवासी अभिषेक विश्वकर्मा गीडा सेक्टर 27 स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री में काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वे फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाओं को वाहन से छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में नशे में धुत्त एक ऑटो चालक महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। अभिषेक ने इसका विरोध किया, जिसके बाद हरैया चौराहे पर ऑटो चालक और उसके साथ आए अन्य मनबढ़ों ने मिलकर अभिषेक पर हमला कर दिया। इस दौरान वह घायल हो गया। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक, विशाल विश्वकर्मा, गोलू, सहिल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed