{"_id":"619f96e1aa36a4687a4c3c8c","slug":"protection-from-corona-cmo-pleaded-to-avoid-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव: लापरवाही से बचने के लिए सीएमओ ने लगाई गुहार, बोले- 'मास्क लगाकर ही जाएं शादी में'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव: लापरवाही से बचने के लिए सीएमओ ने लगाई गुहार, बोले- 'मास्क लगाकर ही जाएं शादी में'
Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:30 PM IST
सार
सीएमओ ने कहा, जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, मास्क कोविड के साथ ही टीबी संक्रमण से भी बचाता है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सहित आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गोरखपुर के सीएमओ ने कहा, लोग मास्क लगाकर ही शादी व अन्य समारोहों में शामिल हों। क्योंकि जरा सी लापरवाही उनके सेहत के लिहाज से भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग इस बात से चिंतित है कि कहीं यहां भी शादी और समारोह में जाने के दौरान लोग संक्रमित न हो जाएं। क्योंकि लोगों के चेहरे से मास्क उतर गए हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
इस बीच सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा है कि मास्क न केवल कोविड से बचाता है बल्कि टीबी जैसे संक्रमण से भी बचाता है। कहा कि जिला कोविड मुक्त जरूर हुआ है लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि इस माह की शुरुआत में ही जिला कोविड मुक्त हो चुका है। पड़ोसी जिलों में इसके बाद भी एक-दो केस मिले हैं। देश और प्रदेश अब भी कोविड मुक्त नहीं हुआ है। शादी-ब्याह व अन्य समारोहों में शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोगों का आना-जाना हो रहा है। इससे संक्रमण के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर के मामले भी सामने आ रहे हैं। अगर लोग समारोहों में मास्क लगा कर मिलें तो दोनों प्रकार के संक्रमण से बचाव हो सकता है। मास्क लगाने से टीबी जैसी बीमारियों का भी संक्रमण नहीं फैलता है। डॉ. पांडेय ने बताया कि लोग कपड़े का धुलने योग्य थ्री लेयर मास्क लगा सकते हैं और चाहें तो सर्जिकल मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सैनिटाइजर या पेपर सोप साथ रखें
सीएमओ ने बताया कि कुछ समारोह में तो हैंडवॉश का इंतजाम रहता है लेकिन कुछ स्थानों पर यह प्रबंध नहीं रहता है। ऐसे में ढेर सारे लोग सिर्फ हाथ सादे पानी से धुल कर खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। यह जानलेवा है। अगर किसी समारोह में जा रहे हैं तो एहतियातन हैंडवॉश या सैनिटाइजर साथ रखे। हाथों को साबुन पानी से 40 सेकेंड तक धोने या फिर सैनिटाइज करने के बाद ही खाद्य पदार्थों का सेवन करें।