{"_id":"5ec1f3009b722471644a4e34","slug":"property-dealer-shot-during-party-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दावत करना पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉकडाउन में दावत करना पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत
Mon, 18 May 2020 03:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 03:56 PM IST
सार
- शाहपुर में मामूली बात पर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
- लॉकडाउन में बिहार से गोरखपुर आए थे राकेश सिंह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां शाहपुर इलाके के संगम चौराहे के पास रविवार की रात ठेकेदार अजय राज सिंह के घर में दावत के दौरान बिहार से आए प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिंह (40) को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद घायल राकेश सिंह की सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि गोली क्यों और किसने मारी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। चार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राकेश सिंह को मेडिकल कॉलेज में देर रात भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, बिहार के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिंह लॉकडाउन के बीच यहां एक बीमार रिश्तेदार को देखने मेडिकल कॉलेज आए थे।
विज्ञापन
रिश्तेदार को देखने के बाद अपने दोस्त अजय राज सिंह के घर गए। अजय ने दावत का आयोजन किया था जिसमें कई और प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार शामिल हुए थे। खाने-पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर राकेश सिंह को चार गोली मारी गई थी।
अजय खुद अपने घायल दोस्त को लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। उधर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ में बताया कि युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। युवक अपने रिश्तेदार को देखने आया था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
अजय खुद अपने घायल दोस्त को लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। उधर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ में बताया कि युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। युवक अपने रिश्तेदार को देखने आया था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।