फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Professor Rajesh Singh, Political Science Professor of Gorakhpur University, is no more.

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्री के प्रो. राजेश सिंह नहीं रहे

Fri, 23 Jan 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Professor Rajesh Singh, Political Science Professor of Gorakhpur University, is no more.
प्रो. राजेश पांडेय (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
- भारतीय शासन और राजनीति के थे विशेषज्ञ, निधन से शिक्षा जगत में शोक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. राजेश कुमार सिंह का बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे, और कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया।
प्रो. राजेश अपने पीछे पत्नी लता सिंह, दो बेटों और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र अभय प्रताप सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री हैं। मूलरूप से देवरिया के लार कस्बा निवासी प्रो. राजेश कुमार सिंह ने 1980 के दशक में गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए, एमए और पीएचडी की। उसके बाद वर्ष 1990 में यहीं शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए। तब से वह सेवाएं दे रहे थे। वह दो बार विभागाध्यक्ष के साथ ही विश्वविद्यालय में कई प्रशासनिक पदों पर भी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में 10 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी पूरी की है।
विज्ञापन

भारतीय शासन एवं राजनीति के विशेषज्ञ के रूप में उनकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान रही। वे विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री भी रहे। राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पांडेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह विभाग और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की ओर शोकसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed