{"_id":"6143a7bd8ebc3e3ee81ca934","slug":"production-resumes-at-ioc-s-bottling-plant-in-sahjanwan-gorakhpur-city-news-gkp4094800112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में आईओसी के बॉटलिंग प्लांट में उत्पादन फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहजनवां में आईओसी के बॉटलिंग प्लांट में उत्पादन फिर शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। बाढ़ के कारण 16 दिन से बंद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का सहजनवां बॉटलिंग प्लांट बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो गया है। इस प्लांट में रोजाना 40 हजार गैस सिलिंडरों की रीफिलिंग होती है। सहजनवां प्लांट से ही घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, बस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और अंबेडकरनगर की जाती है। प्लांट शुरू होने के बाद इन जिलों में रसोई गैस आपूर्ति का संकट नहीं रहेगा।
राप्ती और आमी नदी की बाढ़ से आईओसी के सहजनवां स्थित बॉटलिंग प्लांट में पानी भर गया था। करीब तीन फिट तक पानी भर जाने से प्लांट में 31 अगस्त से काम रोकना पड़ा था। जलभराव के कारण मशीनों में खराबी आने की भी आशंका थी। बाढ़ का पानी उतरने पर आईओसी ने प्लांट के सभी उपकरणों का निरीक्षण-परीक्षण किया, छोटी मोटी कमियों को दुरुस्त किए जाने के बाद बृहस्पतिवार से यहां रीफिलिंग कार्य शुरू कर दिया गया। आईओसी के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1 डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने बताया कि प्लांट परिसर में जलभराव के कारण बंद प्लांट दोबारा शुरू कर दिया गया है। प्लांट से प्रति दिन 40,000 सिलिंडरों का उत्पादन होता है। प्लांट के शुरूआत के दौरान अरुण प्रसाद, महाप्रबंधक (एलपीजी), यूपीएसओ-1, नितेश श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (एलपीजी-सेल्स), यूपीएसओ-1, गोरखपुर कार्यालय मण्डल के प्रमुख मुनीश गुप्ता और फील्ड अफसर उपस्थित रहे।
5 लाख 74 हजार गैस सिलिंडर की आपूर्ति
प्लांट बंद रहने के दौरान भी आईओसी ने गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बनाए रखी। 16 दिनों में ही लखनऊ व प्रयागराज से गोरखपुर सहित अलग-अलग जिलों के लिए 5 लाख 74 हजार 135 गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भी गैस सिलिंडर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि नाव के जरिए भी गैस सिलिंडर पहुंचाए गए हैं।