{"_id":"669d94f0348ae9ff6c0a1c84","slug":"problem-villagers-travel-through-mud-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1004-121213-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : कीचड़ से होकर ग्रामीण करते हैं आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : कीचड़ से होकर ग्रामीण करते हैं आवागमन
Mon, 22 Jul 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। विकास खंड बढ़नी के बगल ग्राम पंचायत घरुआर के टोला मधवानगर के लोग कच्ची सड़क पर पसरे कीचड़ से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं। यहां लोगों ने कई बार कच्चे मार्ग पर पक्की सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मधवानगर गांव के लोगों का कहना है कि आजादी के 76 वर्ष बाद भी वह मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ब्लाॅक मुख्यालय जाने को आज भी पक्की सड़क नसीब नहीं है। बढ़नी बाजार जाने के लिए कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। ग्रामवासियों ने गांव में सड़क निर्माण समेत अन्य विकास कार्य नही होने से नाराज होकर बीते लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर गांव वालों की समस्या सुनकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर चुनाव बाद समाधान कराने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद ग्रामीण मतदान करने को मान गये थे। लेकिन अब वहां की जनता अपाने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने मधवानगर बैरिहवा मार्ग सहित गांव में पथ प्रकाश की व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी, नाली खड़ंजा व गांव के उत्तर तरफ 200 मी कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग की है। गांव निवासी राजू गौतम का कहना है कि कच्चे रास्ते को खड़ंजा या इंटरलाॅकिंग कराने के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्रा का कहना है कि कार्य योजना बना लिया गया है धन आते ही कार्य संपन्न करा दिया जाएगा।