{"_id":"5ff220098ebc3e41d76563dd","slug":"prks-protests-by-taking-out-procession-gorakhpur-city-news-gkp3794368115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल कालोनी के व्यावसायिक उपयोग पर भड़के रेलकर्मी, जुलूस निकालकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल कालोनी के व्यावसायिक उपयोग पर भड़के रेलकर्मी, जुलूस निकालकर जताया विरोध
Mon, 04 Jan 2021 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के बैनर तले रेलकर्मियों ने रविवार को जुलूस निकाला। उन्होंने रेलवे प्रशासन के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मी रेलवे की उस योजना के विरोध में हैं जिसमें रामगढ़ताल कॉलोनी को निजी हाथों में सौंपकर इसके व्यावसायिक उपयोग की बात बताई जा रही है।
संघ के केंद्रीय कार्यालय से निकलते हुए जुलूस महाप्रबंधक कार्यालय पहुुंचा। वहां से रामगढ़ताल कॉलोनी पहुंचकर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। महामंत्री ने कहा, रेलकर्मियों को अन्य कॉलोनियों में जो आवास दिए जा रहे हैं उसकी हालत बेहद खराब है। आवास खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि रेलवे खुद कांप्लेक्स बनाए और रेलकर्मियों व उनके बच्चों को संचालित करने के लिए इसे सौंप दें। इससे रोजगार भी मिलेगा और रेलवे की जमीन भी सुरक्षित रहेगी।
अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा ने कहा कि रेल की जमीन को बेचने नहीं दिया जाएगा। निजी हाथों में जमीन औने-पौने दामों पर बेचने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। प्रवक्ता एके सिंह ने भी विचार रखे। कहा कि विरोध प्रदर्शन में सिविल सोसायटी का भी सहयोग लेंगे। जरूरत पड़ी तो न्यायालय भी जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में संयुक्त महामंत्री आरपी भट्ट, डीके तिवारी, एससी अवस्थी, देवेंद्र यादव, एके शुक्ला, कुलदीप कुमार, दीपक चौधरी, विजय पाठक, कुलदीप मणि, इम्तियाज अहमद, उमेश सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अनिल द्विवेदी, केएम मिश्र आदि शामिल रहे।