फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priya's son Rudra arrives in the city, DNA testing process begins

Gorakhpur News: शहर पहुंचा प्रिया का बेटा रुद्र, डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू

Tue, 10 Feb 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Priya's son Rudra arrives in the city, DNA testing process begins
प्रिया हत्याकांड : कोर्ट के आदेश पर पुलिस विजय और रुद्र के सैंपल लेकर कराएगी डीएनए जांच
विज्ञापन




गोरखपुर। प्रिया हत्याकांड में पुलिस की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को प्रिया का बेटा रुद्र शहर पहुंच गया। वह शनिवार को मुंबई से विजय के बड़े भाई संजय साहनी के साथ ट्रेन से रवाना हुआ था। शहर पहुंचते ही संजय ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में अर्जी देकर हत्यारोपी विजय और रुद्र के डीएनए सैंपल की जांच कराने की अनुमति मांगी है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट की अनुमति के बाद विजय और रुद्र दोनों के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जाएगी। इस जांच से कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस पूरी प्रक्रिया को कानूनी दायरे में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन




विजय की मां बोलीं-जिसे कभी देखा ही नहीं उसे कैसे अपनाऊं


हत्यारोपी विजय साहनी की मां कपूरी देवी ने रुद्र को अपनाने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिसे वह जानती तक नहीं हैं, उसे अपने घर में पनाह नहीं दे सकतीं। उनका कहना है कि पूरे मामले ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वे किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौतेली बहनों ने शहर आने से किया इन्कार


पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिया के बेटे (13) रुद्र के साथ उसकी सौतेली बहनें किरन जायसवाल और आयुषी शेट्टी भी शहर आने वाली थी, लेकिन उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने रुद्र की जिम्मेदारी जांच तक विजय के बड़े भाई संजय को सौंपी है। संजय कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रुद्र को पुलिस के सामने पेश करेगा। हालांकि, अब तक इस बारे में घर के अन्य सदस्यों को पूरी जानकारी नहीं दी गई है। संजय के परिजनों ने भी उसके व रुद्र के आने से इन्कार किया है।


प्रिया का बेटा और विजय का बड़ा भाई सोमवार को शहर पहुंचे हैं। संजय ने पुलिस से संपर्क भी किया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।



- अनुराग सिंह, सीओ, कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed