फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanshu from MP College selected for the BC Roy Football Championship.

Gorakhpur News: एमपी कॉलेज के प्रियांशु का बीसी राय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

Sat, 05 Sep 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu from MP College selected for the BC Roy Football Championship.
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं के छात्र प्रियांशु राजभर का अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से आयोजित बीसी राय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। इससे गोरखपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों में खुशी है। बेंगलुरु में 24 अगस्त से 1 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में प्रियांशु ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर बीसी राय अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन किया गया। प्रियांशु महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में संचालित महाराणा प्रताप फुटबॉल अकादमी के नियमित खिलाड़ी हैं। वह प्रतिदिन क्रीड़ांगन में अभ्यास करते हैं। कठिन मेहनत और लगातार अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, अच्छेलाल, हरिश्चंद्र यादव, अरविंद कुमार सिंह और महाराणा प्रताप फुटबॉल अकादमी के कोच संतोष कुमार सिंह ने प्रियांशु को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed