{"_id":"5ec92f801d518e02cc3b9e1c","slug":"priyanka-gandhi-asked-for-ajay-lallus-parents-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने अजय लल्लू के माता-पिता का पूछा हाल, कहा- धैर्य रखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने अजय लल्लू के माता-पिता का पूछा हाल, कहा- धैर्य रखिए
Sat, 23 May 2020 07:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को दोपहर एक बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू की 65 वर्षीया माता शांति देवी से मोबाइल पर बात करके उनका और उनके पति 70 वर्षीय शिवनाथ प्रसाद का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
प्रियंका ने उन्हें अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही आश्वस्त किया कि वह प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लल्लू की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन