{"_id":"6522ff66ce379eda7c08cd94","slug":"private-buses-out-roadways-buses-occupy-the-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-331212-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में निजी बसें बाहर, सड़क पर रोडवेज की बसों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में निजी बसें बाहर, सड़क पर रोडवेज की बसों का कब्जा
Mon, 09 Oct 2023 12:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर रोडवेज की बसों का कब्जा।
गोरखपुर शहर की सड़कों से निजी बसों को तो बाहर कर दिया गया, वहीं गोरखपुर डिपो के वर्कशाप को राप्तीनगर शिफ्ट कर दिया, लेकिन रोडवेज की बसों की धमाचौकड़ी पहले की तरह ही जारी है। यूनिवर्सिटी चौराहे से महाराणा प्रताप तिराहे तक की सड़क पर इन बसों का कब्जा रहता है, इससे राहगीरों काे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कमिश्नर ने रोडवेज के जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए थे कि बसें सड़क पर नहीं खड़ी कराएं, लेकिन उनके निर्देश रोडवेज के जिम्मेदारों की मनमानी के सामने बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब दो बजे यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन तक सड़क पर रोडवेज की बसों का कब्जा था। यूनिवर्सिटी चौराहे से आगे बढ़ने पर सड़क की बाईं ओर रोडवेज की बसें लाइन से खड़ी थीं। जबकि दाहिने तरफ कुछ बसें खड़ी थीं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इससे आगे बढ़ने पर स्थिति और भी खराब दिखी। बस स्टेशन के सामने से रेलवे स्टेशन के महाराणा प्रताप तिराहे तक की सड़क की दोनों लेन पर सिर्फ रोडवेज की बसों का ही कब्जा था। वहीं बाईं ओर से दर्जनों की संख्या में बसें खड़ी थी, इससे बार-बार जाम लग रहा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: आपस में भिड़े भाजपा विधायक शलभ मणि और शिवपाल यादव, बात गुंडा और हैसियत तक पहुंची
दुकानदारों ने बताया कि रोडवेज बस चालक मनमाने तरीके से खाली बसों को दुकान के सामने खड़ी कर देते हैं, इससे दुकानदारी प्रभावित होती है। रोडवेज का कोई भी जिम्मेदार बसों को रोकने-टोकने नहीं आता है।
सिविल लाइंस में भी खड़ी होती हैं बसें
रोडवेज बसों की धमाचौकड़ी यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड तक ही सीमित नहीं है। डीएम कार्यालय के सामने ने कार्मल स्कूल तक की सड़क पर इनका कब्जा रहता है। सिविल लाइंस के इस रोड पर कई स्कूल हैं, ऐसे में बच्चों को इससे काफी दिक्कत होती है।
लोग बोले
यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन तक की सड़क पर रोडवेज बसों का कब्जा रहता है। यातायात पुलिस भी बसों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, ऐसे में आने-जाने में दिक्कत होती है।-प्रवीण मिश्रा, राहगीर।
इसे भी पढ़ें: बस्ती के कपड़ा व्यापारी पुत्र के अपहरण के आरोपी सगे भाइयों की संपत्ति जब्त,पुलिस ने की कार्रवाई
स्कूल छूटने के दौरान भी रोडवेज की बसें सड़कों पर ही खड़ी रहती है, इससे जाम लग जाता है। जाम लगने से बच्चे परेशान होते हैं, जिम्मेदार बस चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। - सर्वेश, राहगीर।
गोरखपुर डिपो के वर्कशाप को राप्ती नगर में शिफ्ट करा दिया गया है। वर्कशाप में सिर्फ ऐसी बसें खड़ी हैं जिन्हें नीलाम कराना है। कुछ और सामन भी वर्कशाप में बिखरे हुए हैं। इन्हें भी जल्द ही हटवा दिया जाएगा। इसके बाद सड़क पर खड़ी होने वाली बसें वर्कशाप के अंदर खड़ी होने लगेंगी। - महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो।