फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property of real brothers accused of kidnapping of Basti textile merchant son confiscated

Gorakhpur News:बस्ती के कपड़ा व्यापारी पुत्र के अपहरण के आरोपी सगे भाइयों की संपत्ति जब्त,पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 09 Oct 2023 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 11:35 AM IST
सार

डीएम बस्ती के आदेश पर रविवार को रुधौली थाने की पुलिस सहजनवां तहसील पर पहुंची और डीएम के आदेश से अवगत कराया। तहसीलदार आरके कन्नौजिया के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने नगर के वार्ड नंबर 16 केशोपुर में स्थित 101.25 वर्ग मीटर भूमि और एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया।

विज्ञापन
Property of real brothers accused of kidnapping of Basti textile merchant son confiscated
सहजनवां में बस्ती के कपड़ा व्यापारी पुत्र अपहरण के आरोपियों के मकान को जब्त करती टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बस्ती के रुधौली इलाके के कपड़ा व्यापारी अशोक कसौधन के सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे अखंड के अपहरण के आरोपियों की संपत्ति रविवार को जब्त की गई। बस्ती के डीएम के आदेश पर आई पुलिस व प्रशासन की टीम ने सहजनवां के पाली गांव में आरोपी सूरज सिंह और आदित्य सिंह के खेत व चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया। इसकी कीमत 18 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाली गांव निवासी सूरज सिंह और आदित्य सिंह उर्फ धीरज पुत्र कृपानंद सिंह सगे भाई हैं। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त मिले हैं। बस्ती जनपद के रुधौली थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीडीआर से सामने आया छह कत्ल का सच, प्रेम को किसी ने कॉल नहीं की थी, वो खुद गया लेहड़ा टोला
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बस्ती के आदेश पर रविवार को रुधौली थाने की पुलिस सहजनवां तहसील पर पहुंची और डीएम के आदेश से अवगत कराया। तहसीलदार आरके कन्नौजिया के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने नगर के वार्ड नंबर 16 केशोपुर में स्थित 101.25 वर्ग मीटर भूमि और एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। जब्तीकरण के दौरान नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, लेखपाल रत्नेश मणि, एसआई राहुल मिश्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed