फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private ambulance seized for horse trading in BRD Gorakhpur

मरीज-एंबुलेंस माफिया: मरीज की खरीद-फरोख्त करने आई प्राइवेट एंबुलेंस सीज, जुलाई में हुई थी मारपीट

Tue, 22 Aug 2023 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Aug 2023 11:49 AM IST
सार

बीआरडी मेडिकल काॅलेज उत्तरी गेट पर 9 जुलाई की रात में चेकिंग के दौरान एंबुलेंस चालक चौकी इंचार्ज से भिड़ गए थे। जिसमे गुलरिहा पुलिस ने नौ हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चार को जेल भेजा था।

विज्ञापन
Private ambulance seized for horse trading in BRD Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सीज की गई प्राइवेट एंबुलेंस का चालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीज को चोरी से प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट करने का मामला सोमवार को फिर सामने आया। कर्मचारी ने एक तीमारदार को बरगलाकर मरीज को प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। इमरजेंसी के सामने प्राइवेट एंबुलेंस को चालक सहित पकड़ लिया गया। चालक से पूछताछ में मरीज की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


खबर है कि एंबुलेंस पर अस्पताल का नाम नहीं लिखा था। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि, चालक की कोई भूमिका सामने नहीं आने पर 20 हजार के निजी मुचलके पर उसे छोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मरीज-एंबुलेंस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले तीन एंबुलेंस सहित पांच वाहनों को पुलिस ने सीज किया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक सितंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, तेजी से चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है, मरीज की सौदेबाजी चल रही है। बिहार के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज दूर से ही एंबुलेंस की निगरानी कर रहे थे। चालक के आते ही उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामबचन बताया।

इसे भी पढ़ें: CM योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

उसने पुलिस को बताया कि जहां पर नर्सिंग होम से भेजा जाता है, वहां पर जाकर मरीज को सिर्फ अस्पताल पहुंचाना ही उसका काम है। बताया कि मरीज को उसे झुंगिया के एक अस्पताल में पहुंचाना था। पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया।

9 जुलाई को हुई थी मारपीट

बीआरडी मेडिकल काॅलेज उत्तरी गेट पर 9 जुलाई की रात में चेकिंग के दौरान एंबुलेंस चालक चौकी इंचार्ज से भिड़ गए थे। जिसमे गुलरिहा पुलिस ने नौ हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चार को जेल भेजा था। इसके बाद से ही पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed