फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prisoner serving life sentence dies in Lucknow

बस्ती: उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की लखनऊ में मौत, कई दिनों से चल रहा था बीमार

Tue, 22 Jun 2021 06:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jun 2021 06:08 PM IST
सार

27 नवंबर 2019 को कोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा, दुबौलिया थाने के सरवनपुर चौबे का रहने वाला था

विज्ञापन
Prisoner serving life sentence dies in Lucknow
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। बस्ती जेल प्रशासन के अनुसार किडनी में खराबी के कारण उसके शरीर में खून की कमी की शिकायत थी।

विज्ञापन


दुबौलिया थाने के सरवनपुर चौबे निवासी सुग्रीम (55) को हत्या के मामले में न्यायालय ने 27 नवंबर 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसके बाद से वह जिला कारागार में सजा काट रहा था। 18 जून को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। उसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान कैदी सुग्रीम ने दम तोड़ दिया। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की रात उसका शव गांव लाया गया और मंगलवार को परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, सुग्रीम को गांव के ही सुभाष चौधरी की हत्या के मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed