फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   prisoner health deteriorated in lock-up in Gorakhpur, death in hospital IN Gorakhpur

Gorakhpur: हवालात में बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, खिलाफ अकील अहमद के खिलाफ जारी हुआ था वारंट

Sun, 21 Aug 2022 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Aug 2022 08:15 AM IST
सार

गोरखपुर में हवालात में बंदी की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिरोजाबाद निवासी अकील अहमद उर्फ कलवा के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

विज्ञापन
prisoner health deteriorated in lock-up in Gorakhpur, death in hospital IN Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर कचहरी की हवालात में रखे गए फिरोजाबाद के बंदी अकील अहमद उर्फ कलवा की शनिवार को मौत हो गई। शाहपुर में हुए एक मामले में जारी गैर जमानती वारंट में उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे हवालात में रखा गया था। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी लेकर जिला अस्पताल गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेल जाने के डर से बंदी को दिल का दौरा पड़ा था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद जिले के शेखूपुर रामगढ़वा निवासी 50 वर्षीय अकील अहमद उर्फ कलवा पर शाहपुर थाने में 2009 में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। केस ट्रायल पर आ गया था और आरोपी हाजिर नहीं हो रहा था। इसका संज्ञान लेकर कोर्ट से पिछले कई तारीखों से गैर जमानती वारंट जारी हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकील अहमद शनिवार को कोर्ट में हाजिर होने आया था। गैर जमानती वारंट होने के नाते उसे कस्टडी में लेकर कचहरी के हवालात में रखा गया था। यहां से सभी बंदियों को गोरखपुर मंडलीय कारागार में ले जाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच अकील अहमद की तबीयत बिगड़ गई। 


बताया जा रहा है कि उसे झटका आने लगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लॉकअप से बाहर निकाला और अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही तत्काल उसे जिला अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed