{"_id":"60dec6e38ebc3ef9f842647b","slug":"principal-vice-principal-and-headmaster-and-teachers-can-apply-for-transfer-from-secondary-schools-till-july-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: माध्यमिक विद्यालयों से तबादला लेने के लिए आखिरी मौका, ये खास शिक्षक भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: माध्यमिक विद्यालयों से तबादला लेने के लिए आखिरी मौका, ये खास शिक्षक भी कर सकते हैं आवेदन
Fri, 02 Jul 2021 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 PM IST
सार
2 जुलाई यानी आज शाम तक प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक और शिक्षक कर सकते है आवेदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका शुक्रवार यानी आज तक है। 15 जुलाई को एक वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक भी आवेदन कर सकेंगे।
गोरखपुर जिले के 20 राजकीय विद्यालयों के शिक्षक इससे लाभान्वित होंगे। स्थानांतरित शिक्षकों को ट्रांसफर की सूचना भी मोबाइल संदेश के जरिए दी जाएगी। स्थानांतरण सत्र 2021- 22 में ऑनलाइन तबादले किए जाएंगे।
सेना अथवा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत कर्मियों की पत्नी/पति को तबादले में वरीयता दी जाएगी। यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं या अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय/महाविद्यालय तथा बेसिक शिक्षा के अधीन कार्यरत अध्यापक हैं, तो उन्हें भी वरीयता दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन से लेकर तबादले तक की सभी प्रक्रिया की जानकारी मोबाइल पर संदेश भेजकर दी जाएगी।
विज्ञापन
वेबसाइट पर प्रदर्शित रिक्तियों के सापेक्ष प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक अधिकतम 5 विकल्पों का वरीयता क्रम में चयन कर सकते हैं। तबादले के लिए निर्धारित मानक एवं गुणांक के आधार पर वरीयताक्रम तैयार किया जाएगा। गंभीर रोग से ग्रस्त शिक्षकों, दिव्यांगों और 31 मार्च 2021 को 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले आवेदकों को भी वरीयता दी जाएगी।
प्रभारी डीआईओएस आरएन भारती ने बताया कि स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून से शुरू हो गया है। 2 जुलाई यानी आज शाम तक आवेदन किया जा सकता है। इसकी सूचना राजकीय विद्यालयों को प्रेषित की जा चुकी है।