फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principal suspended for beating students

विद्यार्थियों की पिटाई के आरोपित प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended for beating students
निलंबित प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विद्यार्थियों की पिटाई के आरोपित प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय से किए गए संबद्ध, सीसीटीवी की निगरानी में करेंगे ड्यूटी
खड्डा (कुशीनगर)। भैसहां जूनियर हाईस्कूल परिसर में बुधवार को चिलचिलाती धूप में खड़ाकर 20 विद्यार्थियों की डंडे से पिटाई करने के आरोपित प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद को एडी बेसिक/प्रभारी बीएसए सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अब वह सीसीटीवी की निगरानी में ड्यूटी करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, प्रभारी बीएसए सुबह 11 बजे भैसहां जूनियर हाईस्कूल पहुंचे और गांववालों से घटना की जानकारी ली। अधिकारी ने सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों से भी पूछताछ की। विद्यार्थी राहुल साहनी, निधि, तन्नु, ज्योति, अर्चिता, आदित्य, कुंदन, अवधराज, जीतू, सलमान आदि ने बताया कि प्रधानाध्यापक उन्हें अक्सर मारते-पीटते और गालियां देते हैं। बच्चों ने बताया कि बुधवार को कक्षा में आम के छिलके और कागज के टुकड़े पड़े थे। इससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक विद्यार्थियों की पिटाई करने लगे। इस दौरान एक कुर्सी टूट गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को धूप में खड़ा करा दिया और डंडे से पिटाई की। बच्चों ने चोट के निशान भी दिखाए। पिटाई से बेहोश हुई छात्रा मुस्कान से रोते हुए गुरुजी की करतूत बताई।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए ने विद्यालय का प्रभार बगल के गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सौंपा है। साथ ही विद्यालय में तैनात अनुदेशक को व्यवस्था की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी बीएसए की पूछताछ के दौरान नेबुआ नौरंगिया के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी, खड्डा के बीईओ हिमांशु सिंह, प्रधान के प्रतिनिधि विकास उर्फ गोलू गुप्ता, शिक्षक श्यामसुंदर वर्मा, संजय उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, पारस साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पिटाई का वीडियो वायरल
भैंसहा जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि धूप में खड़े विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक बुरी तरह से पीट रहे हैं।
...
कोट
- विद्यार्थियों को चिलचिलाती धूप में खड़ाकर पिटाई करना अमानवीय है। जांच में प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए हैं। इन्हें निलंबित कर दिया गया है।
सत्यप्रकाश त्रिपाठी, एडी बेसिक/प्रभारी बीएसए
...
प्रधानाध्यापक के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। शांतिभंग के आरोप में उनका चालान किया गया है।
धनवीर सिंह, एसओ खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed