फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principal-management committee will be responsible if children are exploited in school

Gorakhpur News: स्कूल में बच्चों का शोषण हुआ तो प्रधानाचार्य-प्रबंध समिति होगी जिम्मेदार

Tue, 13 Jun 2023 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Principal-management committee will be responsible if children are exploited in school
प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सख्ती से पालन का निर्देश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में बच्चों की शिक्षा के साथ ही उनकी सुरक्षा के मद्देनजर गाइडलाइन जारी किया है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक शोषण और यौन उत्पीड़न संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिया गया है। सरकार ने इसके लिए प्रधानाचार्यों और प्रबंध समिति की जिम्मेदारी तय की है।

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में गाइडलाइन का पालन किया जाए। प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, प्रबंध समिति के सदस्यों को गाइडलाइन का पालन करना होगा। गाइडलाइन में सुझाव है कि प्रत्येक विद्यालय प्रबंध तंत्र, प्रधानाचार्यों का दायित्व है कि विद्यालय परिसर में इस प्रकार का वातावरण तैयार करें, जो बच्चों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करें। विद्यार्थियों का किसी प्रकार का शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed