फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principal accused of molesting eighth grade student

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा से छेड़खानी, महिलाओं ने प्रधानाध्यापक को पीटा

Wed, 11 Oct 2023 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Oct 2023 10:11 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी हिरासत में है। पुलिस को दिए 161 के बयान में पीड़िता घटना से इन्कार कर रही है। बुधवार को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा, उसके बाद गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Principal accused of molesting eighth grade student
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जंगल कौड़िया इलाके के एक सरकारी विद्यालय में आठवीं की छात्रा से छेड़खानी के विरोध में बवाल हो गया। मंगलवार को स्कूल खुलने पर सुबह नौ बजे के करीब ग्रामीण पहुंच गए। आरोपी प्रधानाध्यापक धर्मवीर यादव (50) पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसी बीच महिलाओं ने धर्मवीर यादव की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। हालांकि, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में घटना से इन्कार कर दिया है। इस वजह से पुलिस कोर्ट में 164 के बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के एक गांव की रहने वाली 13 साल की बच्ची सरकारी विद्यालय में आठवीं की छात्रा है। आरोप है कि शनिवार को वह स्कूल गई थी तो प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत की। छात्रा ने घर जाकर आपबीती बताई थी। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि मंगलवार को गांव वालों के साथ छात्रा स्कूल पहुंच गई और प्रधानाध्यापक को ग्रामीण खोजने लगे। जब छात्रा के परिजन प्रधानाध्यापक से बातचीत कर रहे थे तभी कुछ महिलाओं ने आरोपी की पिटाई कर दी।

सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर मजनू चौकी पर ले गई। पीछे-पीछे भीड़ वहां भी पहुंची और प्रदर्शन करने लगी। मामला बिगड़ती देख थाने से फोर्स बुलाई गई और भीड़ को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस थाने चली गई। चिलुआताल थाने में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रधानाध्यापक पुलिस हिरासत में है।

 

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपी हिरासत में है। पुलिस को दिए 161 के बयान में पीड़िता घटना से इन्कार कर रही है। बुधवार को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा, उसके बाद गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाध्यापक के खिलाफ अगर आरोप सही पाए गए तो वेतन बाधित करते हुए निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। - रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed