{"_id":"5f9b90bbefe28a47c2493a95","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-visit-gorakhpur-on-first-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर को गोरखपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर को गोरखपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक
Fri, 30 Oct 2020 09:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरफोर्स की हवाई पट्टी पर आएंगे। वह बिहार में चुनावी जनसभा के बाद शाम 4:00 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से गोरखपुर एयरफोर्स पहुंचेंगे। वहां से राजकीय विमान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर करीब पांच मिनट रुकेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, एयरफोर्स व एयरपोर्ट के अधिकारियों की गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में मीटिंग हुई। इस दौरान तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन का अभी कोई प्रोटोकॉल नहीं आया है। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के एयरफोर्स की हवाई पट्टी पर पांच मिनट रुकने की सूचना है। वह बिहार से हेलीकॉप्टर से आएंगे और फिर तुरंत राजकीय वायुयान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन