फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Primary school to be built in Gorakhpur Jungle Tulsiram Bichiya East

गोरखपुर: जंगल तुलसीराम बिछिया पूर्वी में बनेगा प्राथमिक विद्यालय, नगर निगम प्रशासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को लिखा पत्र

Wed, 11 Aug 2021 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Aug 2021 01:15 PM IST
सार

नगर निगम प्रशासन ने वार्ड में जमीन चिह्नित करते हुए इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिख दिया है।

विज्ञापन
Primary school to be built in Gorakhpur Jungle Tulsiram Bichiya East
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के जंगल तुलसीराम बिछिया पूर्वी वार्ड में प्राथमिक विद्यालय बनेगा। नगर निगम प्रशासन ने वार्ड में जमीन चिह्नित करते हुए इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिख दिया है। इस विद्यालय के बन जाने से इस वार्ड के बच्चों को पढ़ने के लिए दूसरे वार्ड में नहीं जाना होगा।
विज्ञापन


अब तक जंगल तुलसीराम बिछिया पूर्वी वार्ड के बच्चों को पढ़ने के लिए वहां से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल तुलसीराम बिछिया पश्चिमी वार्ड जाना होता है। इसके लिए वार्ड की पार्षद सरोज निषाद ने कई बार नगर निगम में पत्र लिखा था। उनके प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए नगर आयुक्त ने वार्ड के सर्वोदय नगर इलाके में हनुमान मंदिर के पास जमीन आवंटित कर दी है।
विज्ञापन


पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार निषाद ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए 18 लाख रुपये आवंटित हो चुका है और पहली किस्त के रूप में आठ लाख रुपये भी आ गए हैं। नगर निगम की ओर से जमीन आवंटित कर दी गई है। इस स्कूल के बन जाने से वार्ड के विवेक नगर, सर्वोदय नगर, खुदी नगर कोइराना टोला, कुम्हार टोला इलाके के बच्चों को अपने ही वार्ड में पढ़ने का ठौर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जंगल तुलसीराम पूर्वी पार्षद सरोज निषाद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के लिए प्रयास किया जा रहा था। वजह यह है कि जिस वार्ड के बच्चों को करीब दो किलोमीटर दूर जंगल तुलसीराम पश्चिमी में जाना पड़ता है। जमीन मिल जाने के बाद जल्द ही स्कूल के बनने की संभावना बन गई है।

 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जंगल तुलसीराम बिछिया पूर्वी वार्ड में प्राथमिक विद्यालय के लिए जमीन आवंटित कर दिया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed