फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pretends to be police and promises help over phone be careful fraudsters steal your money

Gorakhpur News: पुलिस बनकर फोन पर करे कोई मदद का वादा तो हो जाएं सावधान...जालसाज उड़ा देंगे रुपये

Wed, 27 Dec 2023 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Dec 2023 11:42 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि केस दर्ज करते समय या कार्रवाई के वक्त ऐसा कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है, जिसमें फीस मांगी जाए। ऐसा फोन आने पर सतर्क होना चाहिए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
pretends to be police and promises help over phone be careful fraudsters steal your money
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केस दर्ज कराने के बाद अगर कोई पुलिस बनकर मदद का वादा करे और इसके लिए रुपये की मांग भी करे तो सावधान हो जाएं। क्योंकि, जालसाजों ने अब नया तरीका खोज लिया है। ऐसा ही एक मामला सामने आने पर गुलरिहा थाने में महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि यूपी कॉप से एफआईआर का डिटेल और उसी पर दर्ज वादी के नंबर संपर्क कर जालसाजी की जा रही है। हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अच्छेलाल चौधरी ने अपनी बेटी ममता चौधरी की शादी पांच साल पहले इसी थाना क्षेत्र के बिस्टौली बाजार में की थी। आरोप है कि पति दहेज के लिए महिला को अक्सर मारता-पीटता है। महिला मायके में है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मौसम करा रहा है हल्की गर्मी का अहसास, एक जनवरी तक ऐसे ही रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना महिला ने स्थानीय थाने व चौकी पर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एक सप्ताह पहले अधिवक्ता के माध्यम से ससुरालियों पर केस दर्ज कराने के लिए धारा 156 (3) का सहारा लिया।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि केस दर्ज करते समय या कार्रवाई के वक्त ऐसा कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है, जिसमें फीस मांगी जाए। ऐसा फोन आने पर सतर्क होना चाहिए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed