फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The weather is making one feel mild heat

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम करा रहा है हल्की गर्मी का अहसास, एक जनवरी तक ऐसे ही रहेगा

Wed, 27 Dec 2023 11:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:24 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
The weather is making one feel mild heat
ठंड से बचने के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 दिसंबर में जहां कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। दिसंबर अब खत्म होने वाला है, लेकिन मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। इस वजह से थोड़ी गर्मी भी महसूस हुई। मौसम विभाग की माने तो अभी एक जनवरी तो ऐसे ही शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वह भी दिसंबर के सामान्य न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन


दिसंबर के अंत में अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहने पर मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed