गोरखपुर: जून के पहले सप्ताह में गीता प्रेस आ सकते हैं राष्ट्रपति, 1923 में हुई थी इसकी स्थापना
गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष पर देश भर में स्थित गीता प्रेस के विभिन्न केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। गीता प्रेस प्रबंधन के मुताबिक राजस्थान के चुरु, रतनगढ़, कोलकाता, बेंगलुरु आदि जगहों पर अलग-अलग समय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। गीता जयंती इस वर्ष तीन दिसंबर को है, उस दिन से देश भर में विधिवत कार्यक्रम शुरू होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में सबसे ज्यादा धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन करने वाला गीता प्रेस 14 मई को अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। गीता प्रेस इस वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगा। इसकी शुरुआत 14 मई को ही हो जाएगी। हालांकि इसका विधिवत शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जून के पहले सप्ताह में गीता प्रेस आकर कर सकते हैं।
गीता प्रेस की स्थापना 29 अप्रैल 1923 को गोरखपुर में हुई थी। 29 अप्रैल वर्ष 1923 को हिंदू पंचांग के अनुसार संवत 1980 को बैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि थी। इस वर्ष बैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि 14 मई को है यानी, इसी दिन गीता प्रेस अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 3 मई 2023 को गीता प्रेस के 100 वर्ष पूरे होंगे।
गीता प्रेस में शताब्दी वर्ष के सांकेतिक शुभारंभ के अवसर 14 मई को गणेश पूजन, गीता पाठ और भगवन्नाम संकीर्तन का पाठ सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद वितरण होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जून के पहले सप्ताह में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति के आने के संकेत मिल गए हैं, लेकिन अभी तिथि तय नहीं हुई है।
गीता भवन में शुरू हुआ समारोह
ऋषिकेष स्थित गीता भवन में स्थापना दिवस समारोह शुरू हो गया है। वहां हर वर्ष करीब डेढ़ महीने तक स्थापना दिवस पर कार्यक्रम चलता है। जून के मध्य तक वहां देश भर के संतों का कार्यक्रम चलता रहेगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर वहां देश भर के संतों का आना शुरू हो गया है। यहां संतों के प्रवचन हो रहे हैं।
देश भर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष पर देश भर में स्थित गीता प्रेस के विभिन्न केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। गीता प्रेस प्रबंधन के मुताबिक राजस्थान के चुरु, रतनगढ़, कोलकाता, बेंगलुरु आदि जगहों पर अलग-अलग समय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। गीता जयंती इस वर्ष तीन दिसंबर को है, उस दिन से देश भर में विधिवत कार्यक्रम शुरू होंगे।
गीता प्रेस ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति जून महीने के पहले सप्ताह में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष का विधिवत शुभारंभ करने के लिए गीता प्रेस गोरखपुर आएंगे, ऐसे संकेत मिले हैं। उनके आने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। औपचारिक रूप से 14 मई को शताब्दी वर्ष की शुरुआत की जा रही है।