फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   change name of Mundera Bazar to Chaurichora Nagar at Gorakhpur

गोरखपुर: चौरीचौरा नगर के नाम से जाना जाएगा ये खास बाजार, मुख्यमंत्री भी जता चुके हैं सहमति

Wed, 03 Feb 2021 09:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
change name of Mundera Bazar to Chaurichora Nagar at Gorakhpur
शहीद स्थली चौरीचौरा का निरीक्षण करते सीएम योगी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

चौरीचौरा घटना के सौ साल पूरे होने पर इतिहास के कई गलत तथ्यों को दुरुस्त करने के साथ ही कई परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब चौरीचौरा के मुख्य बाजार और नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा नगर करने की तैयारी है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रस्ताव पर सहमति जताई है। उम्मीद है कि चार फरवरी को चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के दौरान इस बदलाव की घोषणा हो जाए। पहले चौरीचौरा विधानसभा को भी मुंडेरा बाजार विधानसभा के नाम से जाना जाता था। 2012 के चुनाव से इसका नाम बदलकर चौरीचौरा विधानसभा रखा गया। मगर मुख्य कस्बा और नगर पंचायत अब भी मुंडेरा बाजार के नाम से ही है।
विज्ञापन


प्रशासन ने कुछ दिन पहले इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। गत दिनों चौरीचौरा शताब्दी समारोह की तैयारियों के संबंध में शासन स्तर से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी थी जिसपर उन्होंने भी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मुंडेरा बाजार नगर पंचायत का नाम चौरी चौरा नगर करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। गत दिनों हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस पर सहमति भी बन चुकी है। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed